Homeदेशअमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की आशंका, राज्य सरकार ने यात्रियों से...

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की आशंका, राज्य सरकार ने यात्रियों से वापस लौटने के लिए कहा

नई दिल्लीः अमरनाथ यात्रा को लेकर बड़ी खबर आई है. जम्मू-कश्मीर सरकार ने अमरनाथ यात्रियों को वापस जाने के लिए कहा है. अमरनाथ यात्रा पर गए यात्रियों के लिए भारत सरकार की तरफ से एडवाइजरी की गई है जिसमें कहा गया है कि श्रद्धालुओं को तुरंत वापस लौटना चाहिए और जहां पर वो हैं उसी जगह से तुरंत वापस लौटें. पाकिस्तानी में सक्रिय आतंकी संगठनों की तरफ से अमरनाथ यात्रा पर हमले की आशंका के मद्देनजर भारत सरकार ने ये फैसला किया है. पहले अमरनाथ यात्रा 15 अगस्त तक होनी थी.

अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की खुफिया जानकारी को देखते हुए आखिरकार सरकार ने यात्रा रद्द कर दी है. आपको बता दें कि दो दिन पहले ही शब्दशक्तिन्यूज़ ने यह खबर जारी की थी कि अमरनाथ यात्रा पर हमले के लिए पाकिस्तानी एजेंसियों ने जैश और लश्कर इन दो आतंकी संगठनों को निर्देश दिए हैं. पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर द्वारा अमरनाथ यात्रा पर हमले की बड़ी साजिश को अंजाम देने की खुफिया जानकारी के तहत सरकार ने यात्रा रद्द करने का फैसला किया है.

पिछले तीन दिनों से ये लगातार इनपुट मिल रहा था कि अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाया जा सकता है. इसके बाद गृह मंत्रालय की तरफ से एडवाइजरी आई है. बता दें कि खराब मौसम के चलते पहले ही अमरनाथ यात्रा को 4 अगस्त तक के लिए स्थगित किया जा चुका था और अब विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर जम्मू-कश्मीर से अमरनाथ यात्रियों के साथ-साथ पर्यटकों से भी वापस लौटने के लिए कहा गया है. लेफ्टिनेंट जनरल केजीएस ढिल्लन ने श्रीनगर में बताया कि अमरनाथ यात्रा के रुट पर स्नाइपर राइफल मिली है. ये एक एम-24 स्नाइपर राइफल है जो कि एक टेलीस्कोप के साथ बरामद की गई है.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments