Homeदेशएम्स में भर्ती अरुण जेटली की हालत में सुधार नहीं,फेफड़ों में भरा...

एम्स में भर्ती अरुण जेटली की हालत में सुधार नहीं,फेफड़ों में भरा पानी

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली सात दिनों से एम्स के ICU में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि एम्स ने उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

अरुण जेटली लंबे समय से बीमार हैं। 9 अगस्त को सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें एम्स के ICUमें भर्ती किया गया था। उस दिन एम्स ने बयान जारी कर उनकी हालत स्थिर बताया था।

एक दिन पहले उनका वेंटिलेटर हटाकर एक प्रोसिजर किया गया था लेकिन गुरुवार को उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई।

डॉक्टर इसका कारण फेफड़े में बार-बार पानी जमा होना बता रहे हैं। डॉक्टर कहते हैं कि उन्हें सॉफ्ट टिश्यू सारकोमा है। इस वजह से दिक्कत हो रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments