Homeदेशग्वालियर ,आगरा वायुसैनिक एयरबेस हाईअलर्ट पर ,बढ़ाई गई सुरक्षा

ग्वालियर ,आगरा वायुसैनिक एयरबेस हाईअलर्ट पर ,बढ़ाई गई सुरक्षा

ग्वालियर। देश भर के एयरबेस पर आतंकी हमले की आशंका के चलते अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर समेत पूरे प्रदेश में इस समय हाई अलर्ट कर दिया गया है। ग्वालियर में एयरबेस पर पुलिस की खास टीमें 24 घंटे मुस्तैद हैं। बेस के आसपास के एरिए पर नज़र रखी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के पॉइंट के बाद एयरफोर्स और सेंट्रल स्कूल की छुट्टियां भी घोषित कर दी गईं।

दरअसल, कश्मीर मसले के बाद देश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के निर्देश जारी किए गए थे। अब आतंकी हमले की आशंका जताई गई है। इसलिए ग्वालियर एयरबेस पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ग्वालियर और मुरैना की पुलिस एयरफोर्स स्टेशन के चारों ओर 24 घंटे लगातार गश्त कर रही है। इसके लिए 6-6 टीमें तैयार की गई हैं। इनमें एक राजपत्रित अधिकारी और पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

सुरक्षा के मद्देनज़र सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट के बाद सेंट्रल स्कूल की भी छुट्टियां घोषित करदी गई हैं। कुछ दिन पहले ही स्कूल मैनेजमेंट ने इस संबंध में जानकारी दे दी थी। बताया जा रहा है कि इस तरह का अलर्ट आगरा के एयरबेस को लेकर भी घोषित किया गया है। दोशों शहरों के बीच पड़ने वाले एबी रोड़ पर भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। यहां से आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग की जा रही है। बता दें बालाकोट एयरस्ट्राइक के वक्त भी ग्वालियर एयर बेस से फाइटर्स प्लेन में उड़ान भरी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments