Homeप्रमुख खबरेंसिंधिया का अपने गृहनगर में शक्तिप्रदर्शन, गायब रहे दिग्गी समर्थक

सिंधिया का अपने गृहनगर में शक्तिप्रदर्शन, गायब रहे दिग्गी समर्थक

कांग्रेस नेता (Congress Leader) ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) आज सुबह अपने गृहनगर  ग्वालियर (Gwalior) पहुंचे. मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सिंधिया की दावेदारी के बाद उनके आज के इस दौरे को शक्ति प्रदर्शन जैसा रुप दिया गया. उनके समर्थक अपने ‘महाराज’ को पीसीसी चीफ बनवाने के लिए लगातार दबाव बढ़ा रहे हैं. भोपाल में पोस्टर के बाद अब ग्वालियर में ‘मेरा नेता मेरा स्वाभिमान’ स्लोगन के साथ विज्ञापन निकाले गए इतना ही नहीं सिंधिया समर्थकों ने आज अपने नेता के स्वागत में कुछ ऐसा स्वरूप प्रस्तुत किया जैसे सिंधिया के बिना ग्वालियर में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं है। बड़ी बात यह रही की सिंधिया के स्वागत में कांग्रेस साफ तौर पर दो फाड् नजर आई और दिग्विजय समर्थक गायब नजर आए।

कांग्रेस महासतिव ज्योतिरादित्य सिंधिया का आज से ग्वालियर दौरा शुरू हुआ. वह सुबह साढ़े नौ बजे शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचे. सिंधिया समर्थक उनके स्वागत के लिए रेलवे स्टेशन पर जुटे और कांग्रेस से अलग हटकर सिंधिया के नारे बुलन्द करते रहे. एक तरह से शक्ति प्रदर्शन वहीं से शुरू हो गया.सिंधिया समर्थक  जिला कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत के लिए पूरी पार्टी को न्‍योता दिया था।. इसके लिए बकायदा अख़बारों में विज्ञापन तक दिया गया था. ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिन ग्वालियर में रहेंगे. इस दौरान वो कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिन ग्वालियर में रहेंगे. इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

उल्लेखनीय है की मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति को लेकर पिछले कुछ दिन से सिंधिया समर्थक लगातार दबाव की राजनीति कर रहे हैं. वे अपने नेता को पीसीसी चीफ बनते देखना चाहते हैं. कमलनाथ मंत्रिमंडल में शामिल सिंधिया समर्थक मंत्री बार-बार कई मंचों से और सार्वजनिक रूप से उन्हें पीसीसी चीफ बनाने की मांग कर चुके हैं. राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफ़े के बाद उन्हें पार्टी अध्यक्ष बनाने तक की मांग समर्थक कर चुके हैं. ऐसे पोस्टर भोपाल में पीसीसी दफ्तर के सामने लगाए गए थे. हालांकि, पार्टी में प्रतिक्रिया होते ही तत्काल पोस्टर वहां से हटा दिया गया था.

ज्योतिरादित्य सिंधिया को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाए जाने औऱ मध्य प्रदेश में तवज्जो न मिलने से नाराजगी की ख़बरें भी सामने आई हैं. इस बीच चर्चा यह भी है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं. उनके बीजेपी में जाने की अटकलें भी लगाई जाने लगी हैं. हालांकि, सीएम औऱ पीसीसी चीफ कमलनाथ ने उनकी नाराज़गी जैसी किसी बात से इंकार किया. अब जबकि पीसीसी चीफ पद पर नई नियुक्ति होना है, ज्योतिरादित्य सिंधिया ऐसे माहौल में अपने क्षेत्र ग्वालियर आ रहे हैं, तो ज़ाहिर है ग्वालियर में हो रही सियासी गहमागहमी राजधानी भोपाल तक पहुंचेगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments