HomeBreakingग्वालियर से उड़ा सेना का MIG 21 गोहद के पास दुर्घटनाग्रस्त दोनों...

ग्वालियर से उड़ा सेना का MIG 21 गोहद के पास दुर्घटनाग्रस्त दोनों पायलट सुरक्षित

 

भिंड| मध्य प्रदेश के भिंड जिले से बड़ी खबर है| जिले के गोहद इलाके के आरौली गांव के पास सेना का एक फाइटर प्लेन MIG 21 क्रैश हुआ है| हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस फाॅर्स और सेना के अफसर मौके पर पहुंचे |  प्राथमिक जानकारी के अनुसार अभी तक यह साफ़ नहीं हुआ है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ|  गोहद थाना क्षेत्र की यह घटना बताई जा रही है| इस एयरक्राफ्ट ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी। इसमें एक ग्रुप कैप्टन और स्कवाड्रन लीडर सवार थे। राहत की बात है कि दोनों पायलट सुरक्षित हैं| हालाँकि उन्हें चोट आई है| उन्होंने समय रहते विमान से इजेक्ट कर लिया।  मौके पर सेना के अधिकारी पहुँच चुके हैं| वहीं हादसे को लेकर जांच के आदेश दे दिए गए हैं| सेना का दूसरा हेलीकाप्टर मौके पर पहुंचा| जिस इलाके में ये विमान गिरा है। वहां भारी बारिश के चलते कीचड़ भरा हुआ है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों को वहां तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments