भोपाल/नई दिल्ली।इंडियन इकोनॉकि समिट में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचे सीएम कमलनाथ ने आज शुक्रवार को पीएम मोदी से मुलाकात की। कमलनाथ ने मोदी को मध्यप्रदेश में बाढ़ से हुए भारी नुकसान से अवगत करवाया और इसकी क्षति पूर्ति के लिए 16 हजार करोड़ के राहत पैकेज को जल्द से जल्द देने की मांग की।इस दौरान कमलनाथ ने हाल ही में कराए गए सर्वे की एक रिपोर्ट पीएम मोदी को भी सौंपी, जिसमें बताया गया है कि प्रदेश में कहा कितना नुकसान हुआ है।वही पीएम मोदी ने भी इस पूरे मामले पर गंभीरता दिखाते हुए नाथ को आश्वासन दिया है कि केन्द्र सरकार हर संभव मदद के लिए तैयार है। वहीं नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार भी मध्यप्रदेश में सर्वे करवाएगी।
यह पहला मौका है जब कमलनाथ ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए केन्द्र से राहत पैकेज देने की मांग की। कमलनाथ ने पीएम को बताया कि प्रदेश में अभी तक 16 हजार करोड़ से ज्यादा की बर्बादी हो चुकी है। पिछले दिनों केंद्रीय दल बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर दिल्ली लौट चुका है।कमलनाथ ने मोदी से तत्काल 16 हजार करोड़ रुपए के पैकेज की मांग की है। इस दौरान कमलनाथ ने राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान पर एक सर्वे रिपोर्ट भी पीएम मोदी को सौंपी है। पीएम मोदी ने भी कमलनाथ को आश्वासन दिया है कि केंद्र सरकार प्रदेश को हर संभव मदद करेगी। वहीं नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार भी मध्यप्रदेश में सर्वे करवाएगी।अब केंद्रीय टीम द्वारा सर्वे के बाद ही पता चल पाएगा कि केंद्र सरकार मध्यप्रदेश को कितना पैकेज देते ही है।