Homeप्रमुख खबरेंअब कमलनाथ सरकार की ट्रांसफर-पोस्टिंग पॉलिसी पर सिंधिया ने कसा व्यंग्यबाण

अब कमलनाथ सरकार की ट्रांसफर-पोस्टिंग पॉलिसी पर सिंधिया ने कसा व्यंग्यबाण

भोपाल| कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की इशारों ही इशारों में बयानबाजी से प्रदेश की सियासत गर्म है|  सिंधिया पिछले तीन-चार दिन से ग्वालियर चंबल संभाग में हैं और लगातार अपनी ही सरकार पर निशाना साध रहे हैं| कर्जमाफी पर सवाल उठाने के बाद अब सिंधिया प्रदेश में ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर बड़ी बात कही है| तबादलों को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेरता आ रहा है, ऐसे में सिंधिया के इस बयान ने एक बार फिर सरकार को कटघरे में खड़ा करने काम किया है, वहीं विपक्ष को एक और मुद्दा मिल गया है|

दरअसल, हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया मुरैना पहुंचे थे जहां कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने कार्यकर्ताओं ने अपना दर्द बयां किया, अफसरों की शिकायत की। इस पर सिंधिया ने कार्यकर्ताओं से कहा ट्रांसफर की प्रक्रिया में मत पड़ो, ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर क्या हालात हैं, सब जानते हैं, ये किसी से छिपा नहीं। कर्जमाफी पर सवाल उठाने के बाद सिंधिया का यह बयान सुर्ख़ियों

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments