Homeदेशलखनऊ में स्कूटी पर बगैर हेलमेट लगाए बैठी थीं प्रियंका गांधी कटा...

लखनऊ में स्कूटी पर बगैर हेलमेट लगाए बैठी थीं प्रियंका गांधी कटा 6100 रुपए का चालान

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जिस स्कूटी पर बगैर हेलमेट लगाए बैठी थीं, उसका 6100 रुपए का चालान कटा है। शनिवार को प्रियंका लखनऊ में थीं। जब वे पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिजनों से मिलने उनके घर जा रही थीं, तब कथित तौर पर पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोक दिया। इसके बाद प्रियंका गांधी पार्टी के कार्यकर्ता की स्कूटी पर बैठकर एसआर दारापुरी के घर पहुंचीं। इस दौरान प्रियंका गांधी और स्कूटी चला रहे शख्स ने हेलमेट नहीं पहना था। इसी कारण गाड़ी के मालिक का 6100 रुपए का चालान कटा है। लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने ये चालान काटा है।

दरअसल शनिवार को कांग्रेस पार्टी का 135वां स्थापना दिवस था। इस दिन पार्टी ने कई कार्यक्रम आयोजन किए थे। इसी सिलसिले में प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंची थीं। कार्यक्रम के बाद वे नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के परिजनों से मिलने जा रही थीं। तभी उत्तर प्रदेश पुलिस ने कथित तौर पर उनसे बदसलूकी की और उन्हें जाने से रोक दिया। इसी के बाद प्रियंका पार्टी के एक कार्यकर्ता के स्कूटी पर सवार होकर दारापुरी के परिजनों से मिलने पहुंचीं। इस दौरान स्कूटी चला रहे शख्स और प्रियंका गांधी दोनों बगैर हेलमेट के थे। इसी को लेकर लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने स्कूटी के मालिक को 6100 रुपए का चालान भेजा है।

 

इससे पहले प्रियंका गांधी सीएए प्रदर्शन के दौरान हुए हिंसा के आरोपों में पुलिस हिरासत में रखी गई सामाजिक कार्यकर्ता सदफ जफर के परिजनों से मिलने जा रही थीं। हालांकि यहां भी जाने की पुलिस ने इजाजत नहीं दी। इसके बाद प्रियंका गांधी पार्टी के अन्य नेताओं के साथ एसआर दारापुरी के पजिनों से मिलने पहुंची थीं। उन्होंने पुलिस पर गला दबाने का आरोप भी लगाया। हालांकि पुलिस ने इससे इनकार कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments