Homeप्रमुख खबरेंअपनी विधायक के CAA समर्थन से इतनी बौखलाई मायावती की पार्टी से...

अपनी विधायक के CAA समर्थन से इतनी बौखलाई मायावती की पार्टी से किया निलंबित राजनीति गर्माई

भोपाल। मध्य प्रदेश में दमोह जिले की पथारिया से बसपा विधायक रामबाई को बसपा सुप्रिमो ने पार्टी से निलंबित कर दिया है। विधायक रामबाई ने केंद्र सरकार के नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन किया था। इस बारे में खुद पार्टी अध्यक्ष मायावती ने पार्टी से निबंलन की जानकारी दी है। उन्होंने यह भी कहा है कि उनपर पार्टी कार्यक्रम में भाग लेने पर भी रोक लगा दी गई है।उधर भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बयान जारी कहा है कि  राम बाई ने संवैधानिक व्यवस्थाओं और राष्ट्रीय कानून का समर्थन किया है।

वहीं इस घटनाक्रम के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। सियासी गलियारों में अब रामबाई की विधानसभा सदस्यता को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

उधर पार्टी से निलंबित किये जाने के बाद क्या विधायक रामबाई की सदस्यता पर खतरा मंडरा रहा है, इसको लेकर चर्चा तेज है। वहीं जानकारों का कहना है कि फिलहाल रामबाई की सदस्यता पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वे असंबन्ध सदस्य कहलाएंगी। बताया जा रहा है यह सदन का बाहर का मामला है और सदन के भीतर उन्होंने पार्टी के व्हिप का उलंघन नहीं किया है इसलिए उनकी विधायकी पर कोई खतरा नहीं है।

 

निलंबन की कार्रवाई के बाद रामबाई के कांग्रेस में जाने की भी चर्चा शुर हो गई है। वहीं भाजपा भी खुलकर उनके समर्थन में है। बताया जा रहा है कि रामबाई यदि कोई अन्य राजनीतिक दल जॉइन करती हैं तो उनकी विधायकी खतरे में आ सकती है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments