Homeप्रमुख खबरेंCAA के खिलाफ हो रहे दुष्प्रचार के प्रति जनता को सचेत करने...

CAA के खिलाफ हो रहे दुष्प्रचार के प्रति जनता को सचेत करने भाजपा lT प्रकोष्ठ हुआ सक्रिय

 

ग्वालियर/ मुरार स्थित श्रीकृष्ण मैरिज गार्डन में भारतीय जनता पार्टी अाई टी सेल के बैठक आहूत की गई बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहा कि सी ए ए से भारत के किसी भी नागरिक वो चाहे किसी भी धर्म का हो उसे कोई प्रभाव नहीं पड़ता और ये कानून किसी की भी नागरिकता छीनने के लिए काम नहीं करती।

आज दोपहर 12 बजे मुरार  स्थित श्रीकृष्ण मैरिज गार्डन में भारतीय जनता पार्टी अाई टी सेल के बैठक आहूत की गई बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहा कि सी ए ए से भारत के किसी भी नागरिक वो चाहे किसी भी धर्म का हो उसे कोई प्रभाव नहीं पड़ता और ये कानून किसी की भी नागरिकता छीनने के लिए काम नहीं करती अपितु यह पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान में पीड़ित हिन्दू, सिख, ईसाई, पारसी, जैन, बौद्ध जो वहां पीड़ित हे और उन्होंने 31 दिसम्बर 2014 से पहले भारत में  शरणार्थी हे उन्हें भारत में नागरिकता देने का काम करेगी, मुस्लिम जैसे पहले नागरिकता लेते थे वैसे भी अभी भी भारत की नागरिकता ले सकते हैं।  कुछ राजनीतिक दल बस उन्हें बलगलाकर  अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना चाहते हैं, पर हम जो आईटी सेल के कार्यकर्ता हैं तो हमारी जिम्मेदारी है कि सच सोशल मीडिया के माध्यम से हम सच्चाई देश की जनता को समझाए। बैठक का संचालन इस कार्यक्रम को लेकर आईटी और सोशल मीडिया के जिला  प्रभारी सुभाष शर्मा और आभार जिला के सह प्रभारी गौरव वाजपेयी ने किया, इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर के महामंत्री महेश उमरैया, शरद गोतम, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर भदोरिया, मनीष दीक्षित, अभिनंदन त्यागी आदि कार्यकर्ता उपस्थति रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments