HomeदेशJNU में घुसे नकाबपोश हमलावरों का वायरल वीडियो चर्चा में

JNU में घुसे नकाबपोश हमलावरों का वायरल वीडियो चर्चा में

दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में रविवार शाम जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष पर हमले का वायरल हुआ वीडियो चर्चा मे है।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर हो रहे हैं उनमें दावा किया जा रहा है कि यह हमला जेएनयू कैंपस के भीतर हुआ.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जेएनयू कैंपस में पचास के ज़्यादा लोग घुस आए. इन्होंने डंडे और लाठियाँ ले रखी थीं. अधिकांश ने अपने चेहरे पर कपड़े बांधे हुए थे. कैंपस में दाख़िल होते ही इन लोगों ने छात्रों पर हमला शुरू कर दिया.

जेएनयू के छात्रों का कहना है कि इन हमलावरों ने कैंपस में खड़ी कारें भी तोड़ी हैं.

जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष ऐशी घोष का जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है, उसमें उन्हें कहते सुना जा सकता है कि ‘मेरे ऊपर बर्बर तरीक़े से हमला हुआ है. हमलावर नकाबपोश थे. देखिए कैसे ख़ून निकल रहा है. मुझे बुरी तरह से मारा गया है.’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments