Homeविदेशराष्ट्रपति ट्रम्प की ईरानी हमले पर सफाई कहा हमले में किसी अमेरिकी...

राष्ट्रपति ट्रम्प की ईरानी हमले पर सफाई कहा हमले में किसी अमेरिकी को नुकसान नहीं हुआ

वॉशिंगटन: ईरान के साथ जारी गंभीर तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया को संबोधित किया. ट्रंप ने कहा कि ईरान के हमले में किसी अमेरिकी को नुकसान नहीं हुआ है. किसी भी शख्स की जान नहीं गई है. सैन्य बेस को थोड़ा नुकसान हुआ है. किसी भी ईराकी-अमेरिकी शख्स की जान नहीं गई है. हमारे पास पहले से चौंकाने वाले सिस्टम थे उससे लाभ हुआ है.

 

इसके साथ ही उन्होंने ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने का एलान किया. उन्होंने कहा कि हम ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने जा रहे हैं. जबतक ईरान अपना रवैया बदलता नहीं है तब तक ये प्रतिबंध लागू रहेंगे. हम ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे. ईरान को परमाणु रास्ते से हटना होगा.

 

 ट्रंप ने अमेरिका की सेना को सलाम किया. उन्होंने कहा कि हमने आतंकी कासिम सुलेमानी को मार गिराया. सुलेमानी कई हमलों का मास्टरमाइंड था. उसने अमेरिकी सैनिकों के हत्या की साजिश रची. उसने हिजबुल्लाह को आगे बढ़ाया. सुलेमानी को पहले ही मार गिराया जाना चाहिए था. ट्रंप ने कहा कि जर्मनी, रूस और चीन को साथ आना होगा. उन्होंने कहा कि हमने अल बगदादी को मार गिराया और आईएसआईएस का खात्मा किया. अब हमें मिलकर आगे बढ़ने की जरूरत है. मैं ईरान के नेता को कहना चाहता हूं कि अगर आप अच्छा भविष्य चाहते हैं हम शांति के रास्ते पर चलना होगा. ये प्रेस कॉन्फ्रेंस भारतीय समय के अनुसार साढ़े नौ बजे होने वाली थी लेकिन आधे घंटी की देर से शुरू हुई.

 

गौरतलब है कि ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के दो सैन्य ठिकानों पर हमला किया है और इसमें कई लोगों की जान गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments