Homeदेशक्या भारत के नोटों पर छपी गांधीजी की तस्वीर वास्तव में भारतीय...

क्या भारत के नोटों पर छपी गांधीजी की तस्वीर वास्तव में भारतीय रुपये के गिरते स्तर के लिए दोषी है ?

क्या भारत के रुपयों पर छपी गांधी की तस्वीर वास्तव में भारतीय रुपये के गिरते हालात के लिए दोषी है।इसको लेकर भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की भारतीय रुपये की सेहत सुधारने के लिए दी गई एक सलाह चर्चा में है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ मध्य प्रदेश के खंडवा में बुधवार को स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला के बाद पत्रकारों से बातचीत में स्वामी ने कहा कि वो नोट में धन की देवी लक्ष्मी की तस्वीर छापने के पक्ष में हैं.

पत्रकारों ने उनसे डॉलर के मुक़ाबले गिरते रुपये की हालत को लेकर सवाल किया था.

स्वामी ने इंडोनेशिया के करेंसी नोट पर गणेशजी की फ़ोटो होने का भी ज़िक्र किया और कहा, “इस सवाल का जवाब तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दे सकते हैं, लेकिन मैं इसके पक्ष में हूँ. भगवान गणेश विघ्न दूर करते हैं. मैं तो कहूँगा कि देश की करेंसी को सुधारने के लिए लक्ष्मी की फ़ोटो लगाई जा सकती है, इस पर किसी को आपत्ति भी नहीं होगी.”

साल 1969 में महात्मा गांधी के 100वें जन्मदिन पर पहली बार करेंसी नोट पर महात्मा गांधी की तस्वीर छापी गई. इसमें महात्मा गांधी को बैठे हुए दिखाया गया था और पृष्ठभूमि में था सेवाग्राम आश्रम.

साल 1972 में रिज़र्व बैंक ने पहली बार 20 रुपये का नोट जारी किया और इसके तीन साल बाद 1975 में 50 रुपये का नोट जारी किया गया.

रिज़र्व बैंकइमेजRBI

1980 के दशक में नई सिरीज़ के नोट जारी किए गए. पुरानी तस्वीरें हटाकर इनकी जगह नई तस्वीरों ने ले ली. 2 रुपये के नोट पर विज्ञान और तकनीक से जुड़ी उपग्रह आर्यभट्ट की तस्वीर, एक रुपया के नोट पर तेल कुआँ, पाँच रुपये के नोट पर ट्रैक्टर से खेत जोतता किसान, 10 रुपये के नोट पर कोणार्क मंदिर का चक्र, मोर और शालीमार गार्डन की तस्वीर.

देश की अर्थव्यवस्था तेज़ी से बढ़ रही थी और लोगों की ख़रीदारी की ताक़त में भी इज़ाफ़ा हो रहा था. लिहाज़ा रिज़र्व बैंक ने अक्टूबर 1987 में पहली बार 500 रुपये का नोट जारी किया और इस पर महात्मा गांधी की तस्वीर छापी. वाटर मार्क में अशोक स्तंभ रखा गया.

रिज़र्व बैंकइमेजRBI

नए सुरक्षा फ़ीचर्स के साथ महात्मा गांधी सिरीज़ के करेंसी नोट साल 1996 में छापे गए. वाटरमार्क भी बदले गए थे और साथ ही ऐसे फ़ीचर भी शामिल किए गए जिनसे नेत्रहीन लोग भी इनकी पहचान आसानी से कर सकते थे.

रिज़र्व बैंकइमेजRBI

नौ अक्टूबर 2000 को एक हज़ार रुपये का नोट जारी किया गया.

भारतीय मुद्रा का दूसरा सबसे बड़ा सुधार नवंबर 2016 में किया गया. 8 नवंबर 2016 को महात्मा गांधी सिरीज़ के सभी 500 और 1000 रुपये के नोट अवैध घोषित कर दिए गए.

रिज़र्व बैंकइमेजRBI

इसके बाद 2000 रुपये का नया नोट जारी किया गया. इसमें भी महात्मा गांधी की तस्वीर छपी है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments