कर्नाटक सरकार में मंत्री सीटी रवि ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर के नारे का समर्थन किया है। कर्नाटक के मंत्री सीटी रवि ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को समर्थन दिया और कहा कि देशद्रोहियों को गोली नहीं मारेंगे तो क्या बिरयानी देंगे। बता दें कि दिल्ली चुनाव के दौरान एक चुनावी सभा में अनुराग ठाकुर ने लोगों से नारे लगावा थे, ‘देश के गद्दारों को गोली मारो…को’। उनके इस बयान पर मुख्य चुनाव अधिकारी ने भी संज्ञान लिया।
कर्नाटक के पर्यटन मंत्री सीटी रवि ने एक ट्वीट में कहा, ‘देशद्रोहियों के खिलाफ उनके बयान को लेकर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर पर जो लोग हमला कर रहे हैं, जिन्होंने आतंकी अजमल कसाब और याकूब मेमन की फांसी का विरोध किया था, टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन किया, नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ झूठ फैलाया। एंटी नेशनल को बिरयानी नहीं, गोली मार देनी चाहिए।