नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बयानबाजी का केंद्र बने शाहीन बाग में रविवार सुबह जोरदार हंगामा हो रहा है। अब सड़क खुलवाने के लिए लोग वहां उतर आए हैं। ये लोग सीएए-एनआरसी के खिलाफ पिछले 50 दिनों से धरना दे रहे लोगों के खिलाफ हैं। ज्यादातर लोग खुद को आसपास का ही बता रहे हैं, जिन्हें पिछले 50 दिनों से बंद सड़क की वजह से परेशानी उठानी पड़ रही है।
वहां मौजूद लोग वैसे तो खुद को किसी पार्टी से जुड़ा नहीं बता रहे। लेकिन वहां पहुंचे लोग विभिन्न संगठनों से जरूर जुड़े हैं। इसमें बजरंग अखाड़ा समिति, गौ रक्षा, बजरंग दल आदि के लोग शामिल हैं। पुलिस के समझाने पर सभी लोग फिलहाल वहीं धरने पर बैठ गए हैं और नारेबाजी कर रहे हैं। इलाके के डीसीपी चिन्मय बिस्वास भी फिलहाल मौके पर हैं।