पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को एक और बड़ा झटका लगा है. दरअसल, इंडेन गैस के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर 150 रुपये तक महंगे हो गए हैं. देश की राजधानी दिल्ली में 14 किलोग्राम के गैस सिलेंडर के दाम 144.50 रुपये बढ़ गए हैं. अब दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर 858.50 रुपये में मिलेंगे.
वहीं, कोलकाता के ग्राहकों को 149 रुपये ज्यादा चुकाकर 896.00 रुपये के दाम पर सिलेंडर मिलेगा. इसी तरह मुंबई में 145 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और अब यहां सिलेंडर की नई कीमत 829.50 रुपये हो गई है.