संस्कार मंजरी की तनाव मुक्त परीक्षा कार्यशाला सम्पन्न ,डर के आगे जीत है – डॉ. रविकांत
ग्वालियर/ नागरिक की के उन्नयन के लिए समर्पित संस्था संस्कार मंजरी की तनाव मुक्त परीक्षा कार्यशाला लक्ष्मी बाई कॉलोनी स्थित बेल एयर पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ ।मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना मध्यप्रदेश जीवाजी विश्वविद्यालय के संयोजक एवं समाजशास्त्र प्रोफेसर डॉ रविकांत अदालतवाले तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जेसीआई की राष्ट्रीय ट्रेनर मोटिवेशनल स्पीकर श्रीमती रितिका गुप्ता थे तथा अध्यक्षता संस्था संस्थापक श्रीमती नीलम जगदीश गुप्ता ने की।
कार्यक्रम संयोजक सुजाता संग्राम सिंह प्राचार्य श्रीमती कुशवाह एवं एडमिनिस्ट्रेटर श्री कुशवाह मंचस्थ थे । कार्यक्रम संचालन सरफराज अहमद ने किया । विद्यालय संचालिका अलका कुशवाह ने बच्चो को एकाग्रता से पढ़ाई करने को कहा ,
प्रो डॉ रविकांत ने कहा कि परीक्षा के डर को आप अवसर में बदल लें । क्यों कि डर सदैव बुरा नही होता , भय प्रकृति प्रदत्त है जो पशुओ पक्षियों के साथ कुदरत ने हमे भी दिया है। डर हमे अतिरिक्त प्रयास के लिए प्रेरणा देता है । परीक्षा के डर को भगाने के लिए निरन्तर पढ़ाई की जरूरत है , यदि रोज पढ़ाई की है तो परीक्षा का डर होगा ही नही । दरअसल बच्चे असफल होने से कम डरते है माता पिता और घर के ओर से, लोगो के रिऐक्शन से ज्यादा डरते है तो यदि बच्चे की इमेज पढ़ने वाली हो जाये तो ये डर भी नही रहेगा। अभी तो परीक्षा में अधिक समय नहीं है किंतु अभी से ही शुरू करना होगा । रीतिका गुप्ता ने कहा कि आप अपने आप को परीक्षा का योद्धा समझें । जिस तरह योद्धा पूरी तैयारी से अपने हाथियारो और रणनीति के साथ जीतने की भावना से युद्ध में जाता है । उसी तरह आपकी साल भर की पढ़ाई आपके हथियार हैं। आपके शिक्षकों के निर्देश रणनीति है । इस के साथ परीक्षा में जीत पक्की है । कम नंबरों से निराश न हों अगले साल शुरुआत से शुरू करना । अध्यक्षता कर रही नीलम जगदीश गुप्ता ने विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता के लिए शुभकामनाए दी और बच्चो के उत्साह को देखते हुए ऐसे ही अन्य उपयोगी कार्यक्रमो के आयोजन करने का आश्वासन दिया । आभार संयोजिका सुजाता संग्राम सिंह ने किया बृजेन्द्र कुशवाह और समस्त स्टाफ का सहयोग रहा ।