संस्कार मंजरी का तनाव मुक्त परीक्षा कार्यशाला सेंट जॉर्ज स्कूल आर्मी बजरिया कंपू पर हुई इस अवसर पर संस्कार मंजरी की संस्थापिका श्रीमती नीलम जगदीश गुप्ता ने बच्चों को प्रेरणास्पद कहानी सुनाई कि कोई कितना भी आपको नकारात्मक बोले लेकिन आपको अपने लक्ष्य पर डटे रहना है तभी आपको सफलता मिलेगी उन्होंने अपनी संस्था के उद्देश्य को भी बताया, मुख्य वक्ता के तौर पर श्रीमती रितिका गुप्ता ने बच्चों को कैसे पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना है इस विषय पर बताया और नकारात्मक भाव अपने मन में नहीं लाना है इस बात पर विशेष जोर दिया सबसे पहले परीक्षा में हमें जो प्रश्न आते हैं उनका उत्तर लिखना चाहिए उसके बाद जो कम आते हैं और सबसे बाद में वह प्रश्नों के उत्तर देना चाहिए जिनके बारे में हमें बहुत कम जानकारी है अध्यक्षता कर रही कादंबरी आर्य ने कहा कि हमें पिछले 5 वर्षों के अनसोल्वड पेपर जरूर देखना चाहिए क्योंकि 20% प्रश्न उसी में से ही हर वर्ष आते हैं परीक्षा की तैयारी बहुत पहले ही शुरू कर देनी चाहिए और परीक्षा के समय हमें मन को ज्यादा तनाव में नहीं रखना चाहिए सुंदर राइटिंग से जांचने वाले पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और वह हमें अच्छे नंबर देता है इसलिए हमें अपनी राइटिंग पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए कोमा अंडर लाइन आदि सब चीजों का भी ध्यान रखना चाहिए विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती रश्मि सिंह ने बच्चों को आने वाली परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी संयोजिका सुजाता संग्राम सिंह ने बच्चों को हल्के मूड में पढ़ाई करने के लिए कहा अपने खानपान पर विशेष ख्याल रखने की भी सलाह दी ,विद्यालय की प्राचार्य ज्योति सक्सेना ने आभार व्यक्त किया संचालन दीप शिखा ने कियासमस्त स्टाफ और बच्चों ने बहुत ही आनंद पूर्वक पूरी कार्यशाला में सहयोग दिया
संस्कार मंजरी ने सिखाया कैसे दें तनावमुक्त होकर परीक्षा
RELATED ARTICLES