Homeदेशदेवराहा बाबा ने संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत के सिर पर पैर...

देवराहा बाबा ने संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत के सिर पर पैर रखकर दिया आशीर्वाद

रांची।  राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत की अगुआई में रांची में चल रहे संघ समागम के दूसरे दिन शुक्रवार को संघ प्रमुख शाखा विस्‍तार पर मंथन कर रहे हैं। इस क्रम में संघ के पदाधिकारियों के साथ मोरहाबादी के रामदयाल मुंडा फुटबॉल स्‍टेडियम में संघ प्रमुख ने आनुषांगिक संगठनों के क्रियाकलापों पर भी चर्चा की। अलग-अलग सत्र में आयोजित कार्यक्रमों में आगे आरएसएस चीफ डॉ भागवत बुद्धिजीवियों से देश और राज्‍य के ज्‍वलंत मसलों पर भी बात करेंगे

देवराहा बाबा से संघ प्रमुख ने लिया आशीर्वाद

संघ प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार की देर शाम बैठक के बाद देवराहा बाबा से आशीर्वाद लेने के लिए पुंदाग पहुंचे। वहां कुछ देर रुक कर बाबा से आशीर्वाद लिए। उनके साथ क्षेत्र संघचालक सिद्धिनाथ सिंह, क्षेत्र कार्यवाह मोहन सिंह, सह क्षेत्र कार्यवाह देवव्रत पाहन, क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर, प्रांत प्रचारक रविशंकर, क्षेत्र संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर, सह प्रांत प्रचारक दिलीप कुमार, क्षेत्र सेवा प्रमुख अजय कुमार, सरयू राय, यदुनाथ पांडेय, पवन सहित कई लोग थे। उल्लेखनीय है कि मोहन भागवत देवराहा बाबा के भक्त हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments