नई दिल्ली /दिल्ली के करावल नगर में हिंसा का आरोप पार्षद ताहिर हुसैन पर लगा है. इस आरोप के बाद ताहिर हुसैन को आम आदमी पार्टी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है. उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. इसके साथ ही दयालपुर पुलिस थाने में हुसैन के खिलाफ धारा 302 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है
आम आदमी पार्टी ने अपने पार्षद ताहिर हुसैन को पार्टी से निलंबित कर दिया है. ताहिर पर आरोप था कि उन्होंने हिंसा भड़काई है, उनके घर का उपद्रवियों ने इस्तेमाल किया. दबाव बढ़ा तो पार्टी ने एक्शन लिया और पुलिस ने भी अंकित शर्मा के कत्ल के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है. सवाल है कि पुलिस क्या ताहिर हुसैन को गिरफ्तार भी करेगी.