Homeदेशयदि आप ज्यादा सामान के साथ रेल में सफर का बना रहे...

यदि आप ज्यादा सामान के साथ रेल में सफर का बना रहे हैं कार्यक्रम तो जानिए इन जरूरी नियमों को

नई दिल्ली: दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी रेल नेटवर्क वाली भारतीय रेलवे मेंं प्रतिदिन लाखों लोग सफर करते हैं. इन यात्रियों के साथ बड़े पैमाने पर सामान भी होता है. लेकिन बहुत कम लोगों को ही सामानों को साथ में ले जाने की अनुमति सीमा और बुकिंग के बारे में जानकारी होती है. ट्रेन में सामानों की बुकिंग और उसको साथ ले जाने के कुछ नियम रेलवे द्वारा बनाए गए हैं.

आइए जानते हैं क्या ये नियम-


एक यात्री अपने साथ 50 किलोग्राम तक का सामान बिना किसी एक्सट्रा पैसे दिए ले जा सकता है. इसके अलावा अलग-अलग श्रेणी के टिकट पर सामान ले जाने की सीमा अलग-अलग है. जैसे- एसी फस्ट दर्जे के टिकट पर 70 किलोग्राम तक का सामान फ्री में ले जाया जा सकता है. इसके अलावा 150 किलोग्राम तक का सामान वो अपने साथ ले जा सकते हैं.

50 किलोग्राम तक का सामान फ्री
एसी टू टीयर के टिकट धारक अपने साथ 50 किलोग्राम तक का सामान फ्री में ले जा सकते हैं और चार्ज के साथ अधिकतम 100 किलोग्राम तक का सामान ले जा सकते हैं. वहीं स्लीपर श्रेणी के टिकट धारक अपने साथ केवल 40 किलोग्राम तक का सामान ले जा सकते हैं और अधिकतम 80 किलोग्राम का सामान ले जाने की अनुमति है.

सेकंड क्लास के यात्रियों को केवल 35 किलोग्राम तक का सामान फ्री में ले जाने की अनुमति है. साथ ही चार्ज के साथ अधिकतम 70 किलोग्राम का सामान कैरी कर सकते हैं. ट्रेन में सामानों की बुकिंग के लिए जरूरी है कि उसके ऊपर साफ शब्दों में अंग्रेजी या हिंदी में भेजने वाले का पता लिखा हो. ऐसा नहीं होने पर बुकिंग नहीं हो सकेगी. सामान की बुकिंग से पहले वह अच्छी तरह से पैक होना चाहिए. खुला हुआ या असुरक्षित सामानों की बुकिंग ट्रेनों में नही हो सकती है.

सामान वाले ट्रेन में सफर करना अनिवार्य

सामान की बुकिंग करने वाले मालिक को उसी ट्रेन में ही सफर करना अनिवार्य है. गनतव्य पर गाड़ी के पहुंचने के आधे घंटे के अंदर यात्रियों को अपना सामान ले जाना होता है. अधिक समय होने पर समय के अनुसार चार्ज देना होता है. इसके अलावा ट्रेन के रवाना होने के समय से 30 मिनट पहले तक बुकिंग स्टेशन पर उपस्थिति अनिवार्य है.

सामान की बुकिंग का चार्ज 100 किलोग्राम से ऊपर वाले पैकेज पर लागू होता है. इससे कम वजन वाले सामान को 100 किलोग्राम का ही माना जाएगा, चाहे उसका भार 100 किलोग्राम से कम ही क्यों न हो. हालांकि भार सीमा में 10 प्रतिशत तक की छूट है.

विस्फोटक पदार्थ नहीं होती है बुकिंग

वहीं विस्फोटक पदार्थ, खतरनाक और ज्वलनशील वस्तुएं और खाली गैस सिलेंडरों को बुक करने की अनुमति नहीं है. ट्रंक्स, सूटकेस और 100×60 सेंटीमीटर वाले बाक्सों को यात्रियों को अपने साथ ले जाने की अनुमति है. मरीज़ों को डॉक्टरों की सलाह पर ऑक्सीजन सिलेंडर और स्टैंड को ले जाने अनुमति है.

बडे़ आकार के सामानों पर कम से कम 30 रुपए का चार्ज लिया जाता है. सामान्य रूप से अधिक सामान होने वाले मालिक से 1.5 गुना अधिक चार्ज लिया जाता है. सभी यात्रियों को अपने साथ लाए सामानों को साथ ले जानें की अनुमति है. साथ ही 5 से 12 साल के बच्चों पर हॉफ टिकेट लगता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments