Homeदेशभारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक ग्वालियर में...

भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक ग्वालियर में प्रारंभ

तीन दिवसीय बैठक में शामिल होने पंहुचे देषभर से किसान प्रतिनिधि।

ग्वालियर /- भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा वर्ष 2020 की तीन दिवसीय बैठक का आरंभ आज 28 फरवरी 2020 दिन शुक्रवार को मध्य प्रदेष के ग्वालियर जिले  में सरस्वती विद्या मन्दिर केदारपुर में हुआ। 28, 29 फरवरी और 1 मार्च तक चलने वाले कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं और समाधान पर मंथन किया जाएगा।
उद्घाटन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महामण्डलेष्वर दादाजी महाराज रहे और अध्यक्षता भा.कि.सं. के अध्यक्ष आई.एस. बसवेगौड़ा ने की। कार्यक्रम में देष के अधिकांष जिले व प्रांतों के 500 से अधिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाग ले रहे है। कार्यक्रम के पूर्व संत महामण्डलेष्वर दादाजी महाराज किसान संघ के झण्डे का रोहण किया और गौपूजन की। विद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पहले महामण्डलेष्वर दादाजीमहाराज और भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष आई.एन. बसवैगोड़ा और महामंत्री बद्रीनारायण चैधरी व सभी चार उपाध्यक्षों ने भारतमाता व भगवान बलराम के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित की। भारतीय किसानसंघ के अध्यक्ष आई.एन.बसवैगोड़ाजी ने संत दादाजी महाराज का स्वागत और माल्यार्पित किया ।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री बद्रीनारायण चैधरी ने संगठन के वर्ष भर के चले कार्यक्रमों का प्रगति विवरण की रिपोर्ट(प्रतिवेदन) पढ़ी। उन्होंने भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं को अवगत कराया कि, किसान संघ की बहुत सी मंागों को भारत सरकार ने बजट 2020 मेें स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि भारतीय किसान संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के जन्म शताब्दीवर्ष के अवसर पर देष भर में विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए। भारतीय किसान संघ जैविक कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्रषिक्षण, सेमिनार, कार्यक्रम किया। इसका प्रभाव रहा कि धीरे-धीरे देष में जैविक कृषि का विस्तार हो रहा है।

महामंत्री जी ने सरकार से मांग की फसलों को टिड्डी के आक्रमण से बचाव के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की आवष्यकता है। उन्होंने मांग की अधिकतम समर्थन मूल्य की नीति को कड़ाई से लागू करे और जो एजेंसी व व्यापारी निर्धारित भाव दर से कम कीमत पर क्रय करेगा और उसके ऊपर उचित कार्यवाही होनी चाहिए।
कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के मध्य क्षेत्र के अध्यक्ष रामभरोस बासोतिया ने  आए हुए आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भारतीय भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय संगठनमंत्री दिनेष कुलकर्णी, उपाध्यक्ष भईयारामजी मौर्य, वरिष्ठउपाध्यक्ष प्रभाकर केलकर, कोषाध्यक्ष जुगलकिषोंरमिश्र व मंत्री सांईरेड्डी सहित अनेक लोग मंच पर उपस्थित थे। संचालन सुश्री सुषीला जी ने किया।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments