Homeदेशशिवराज की याचिका पर गुरुवार 10.30 पर होगी अगली सुनवाई

शिवराज की याचिका पर गुरुवार 10.30 पर होगी अगली सुनवाई

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में फ्लोर टेस्ट कराने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लगाई गई याचिका पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कार्यवाही को गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया है। इस मामले में कांग्रेस की तरफ से तीखी बहस की गई। 

सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए बुधवार सुबह 10:30 बजे का समय दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी करके मध्य प्रदेश के विधानसभा स्पीकर एवं सरकार का पक्ष बुलवाया था। सुबह 10:30 बजे शिवराज सिंह के वकील अनुपस्थित थे इस कारण सुनवाई का समय बदला गया। बहस के दौरान सुप्रीम कोर्ट किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाया कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
मध्य प्रदेश कमलनाथ सरकार संकट मामले में आज कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में भाजपा विधायकों की जल्द से जल्द फ्लोर टेस्ट कराने की मांग वाली याचिका का किया विरोध कहा  कांग्रेस के 16 विधायक बंधक बनाकर रखे गए हैं जब तक 16 विधायक नहीं आ जाते तब तक फ्लोर टेस्ट नहीं होना चाहिए।
मध्य प्रदेश कमलनाथ सरकार संकट सुप्रीम कोर्ट में कल भी जारी रहेगी मामले पर सुनवाई। कांग्रेस के बागी विधायकों ने स्पीकर के सामने पेश होने से किया इनकार। बागी विधायकों ने कोर्ट के सामने पेश होने की इच्छा जताई लेकिन कोर्ट ने मना कर दिया कहा कि ये उचित नहीं लगता।

मध्य प्रदेश सरकार संकट मामले मे भाजपा विधायकों की ओर से कांग्रेस के आरोपों का विरोध करते हुए कहा गया कि कोई भी विधायक बंधक नहीं बनाया गया है सभी 22 विधायक अपनी मर्जी से गए हैं। सभी 22 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है लेकिन स्पीकर ने सिर्फ 6 का इस्तीफा स्वीकार किया है।

मध्य प्रदेश सरकार संकट मामले में भाजपा की ओर से सुप्रीम कोर्ट में अंतरिम आदेश की मांग करते हुए कहा गया कि कांग्रेस किसी ना किसी तरह मामले को टालना चाहती है। कमलनाथ सरकार 22 विधायकों के इस्तीफा देने के बाद अल्पमत में आगई है ऐसे में जल्दी फ्लोर टेस्ट होना चाहिए।

बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता शिवराज सिंह चौहान (Shivraj singh chauhan) समेत अन्य 9 लोगों की याचिका पर सुनवाई की. सुनवाई के दौरान मध्यप्रदेश विधानसभा के स्पीकर से पूछा कि विधायकों के इस्तीफों पर अब तक फैसला क्यों नहीं लिया गया. इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि यदि स्पीकर सहमत नहीं हैं तो वे इस्तीफों को नामंजूर कर सकते हैं. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने रजिस्ट्रार जनरल के बागी विधायकों से मिलने की बात पर इनकार कर दिया है. अब मामले की अगली सुनवाई गुरुवार सुबह 10.30 बजे होगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments