Homeप्रमुख खबरेंअब शिवराज व नरेन्द्र सिंह के समर्थकों की सोशल मीडिया पर जोरदार...

अब शिवराज व नरेन्द्र सिंह के समर्थकों की सोशल मीडिया पर जोरदार लॉबिंग

मध्यप्रदेश में पंद्रह माह पुरानी कमलनाथ सरकार के जाते ही जहां भाजपा के शासन में लौटने का रास्ता साफ हो गया वहीं इस बात की अटकले भी तेज हो गईं हैं की मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा। इन चर्चाओं के बीच सबसे आश्चर्यजनक बात यह देखने को मिल रही है की  मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल प्रदेश के दो दमदार नेताओं के समर्थक सोशल मीडिया पर खुलकर अपने अपने नेताओं की लॉबिंग करते देखे जा सकते हैं। हमने मुख्यमंत्री की दौड़  में शामिल जिन दो नेताओं का जिक्र किया है उनके नाम हैं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर कुछ लोग नरोत्तम मिश्रा का नाम भी सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री के रूप में उछालते देखे जा सकते हैं लेकिन इनकी संख्या शिवराज और नरेन्द्र तोमर के समर्थकों की तुलना में काफी कम है। ऐसे ऐसे मैसेज चल रहे हैं की देखकर आश्चर्य होता है। कुछ समर्थकों ने तो अपने चहेते नेता को मुख्यमंत्री बनने की अग्रिम बधाई तक देदी है तो कुछ पार्टी को धमकी भरे लहजे में चेतावनी युक्त मैसेज भी डाल रहे हैं अगर उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया तो… । वैसे मध्यप्रदेश  में कमलनाथ सरकार की विदाई के बाद से अभी तक छोटे नेता व कार्यकर्ता ही नहीं बड़े व जिम्मेदार नेताओं के बीच भी यह सवाल तेजी से कौंध रहा है की मुख्यमंत्री का ताज किसके सिर बंधेगा। राजनीतिक पंडितों की मानें तो भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और यहां किसी दवाब और लॉबिंग को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री जैसे पद के निर्णय नहीं लिए जाते। संगठन विविध आयामों पर विचार के बाद ही कोई निर्णय लेता है। अब प्रदेश का मुखिया शिवराज होंगे या नरेंद्र तोमर इसका मंथन चिंतन संगठन स्तर पर जारी होगा और शीघ्र ही यह नाम सामने आ जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments