Homeदेशअभिषेक ने हराया कोरोना को ,ग्वालियर से शनिवार को 16 कोरोना संदिग्धों...

अभिषेक ने हराया कोरोना को ,ग्वालियर से शनिवार को 16 कोरोना संदिग्धों के सैम्पल जाँच के लिए भेजे गए

ग्वालियर /कमांड कोंट्रोल सेंटर द्वारा संचालित व्हाट्सैप वीडीयो कॉल को नागरिकों द्वारा व्यापक रूप से प्रयोग किया जा रहा है। आज शाम 5 बजे तक 79 लोगों की वीडीयो कोंफरेंसिंग की गई जिनके द्वारा साझा की गई जानकारी के आधार पर उनको चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया गया जिनमें से अधिकांश लोगों ने सर्दी, खांसी, जुकाम जैसे लक्षणों के बारे में बताया। चिकित्सकों ने गम्भीर लक्षणों को देखते हुए 15 लोगों को ओ॰पी॰डी॰ में जाँच कराने के लिए कहा गया। बाक़ी लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी गयी तथा खान पान, साफ़ सफ़ाई आदि का ध्यान रखने की सलाह दी गई।

 

ग्वालियर शहर से आज 16 कोरोना संदिग्धों के सैम्पल जाँच के लिए भेजे गए हैं। आज प्राप्त रिपोर्ट्स में 6 नेगेटिव तथा 1 पॉज़िटिव पाई गई है। राहत की बात यह है कि अभिषेक की रेपीट नेगेटिव आयी है। इसी के साथ ग्वालियर से आजतक कुल 49 सैम्पल जाँच के लिए गए हैं इनमें से 28 की रिपोर्ट अभी प्रतीक्षित है।

 

ग्वालियर में कुल 29 कोरोना संदिग्धों को आइसोलेशन में रखा गया है तथा कुल 472 लोगों को होम क्वॉरंटीन किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments