ग्वालियर / दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए तमाम कोरोना संदिग्धों को पुलिस ने मध्यप्रदेश के भी विभिन्न शहरों से जांच में लेना शुरू कर दिया है ऐसे ही शामिल हुए 15 लोग ग्वालियर में पकड़े जाने की खबर है जानकारी के मुताबिक कम्पू पुलिस ने इनको अवाडपुरा से उठाया है। इन सभी को जेएएच में शिफ्ट किया जा रहा है।उधर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मुस्लिम क्षेत्रों में कोरोनावायरस का संक्रमण फैल सकता है। पुलिस एवं प्रशासन की टीमें यहां उन लोगों की तलाश कर रही है जो निजामुद्दीन दिल्ली स्थित मरकज में शामिल होकर लौटे हैं। बताया जा रहा है कि भोपाल के कुल 36 लोग इसमें शामिल हुए थे। इसके अलावा 50 जमाते भोपाल आई थी। जमातो में शामिल मुस्लिम धर्म प्रचारक भोपाल के हजारों मुसलमानों से मिले थे।इसी तरह की धर पकड़ की खबरें इंदौर सहित अन्य शहरों से भी आ रही हैं।