नई दिल्ली /निजामुद्दीन से निकाले गए तबलीगी जमात के लोग अपनी जांच और इलाज में डॉक्टरों का बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रहे हैं। यह बात उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने मीडिया के सवाल पर बताई। तुकलकाबाद में रखे गए कुछ तबलीगी जमात के लोग मेडिकल स्टाफ से बदसकूली कर रहे हैं, इतना ही नहीं उन्होंने कथित रूप से मेडिकल स्टाफ पर थूका भी और गैर जरूरी चीजों की मांग भी करने लगे।
मिली जानकारी के मुताबिक, मरकज खाली करवाने के बाद तबलीगी जमात के 167 लोगों को रेलवे ने तुकलकाबाद में बने आइसोलेशन सेंटर्स में रखा है। रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि 97 को डीजल शेड ट्रेनिंग सेंटर में और 70 को आरपीएफ बैरक में रखा गया है।
मेडिकल स्टाफ से बदसलूकी, थूक रहे
जानकारी के मुताबिक, ये लोग वहां बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रहे हैं। सेंटर में इधर-उधर घूमने के साथ-साथ गैर जरूरी मांगें भी जारी हैं। इसके साथ-साथ इन्होंने इधर-उधर थूकने के साथ-साथ स्टाफ पर भी थूका है। कोरोना वायरस को फैलने में थूक बड़ी भूमिका अदा करता है।