Homeदेशमध्यप्रदेश में आज सुबह कोरोना पीढ़ित 3 लोगों की मौत कुल 11...

मध्यप्रदेश में आज सुबह कोरोना पीढ़ित 3 लोगों की मौत कुल 11 मरे

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 161 हो गई है और मरने वालों की संख्या 11, शनिवार सुबह कोरोनावायरस के संक्रमण के कारण 3 लोगों की मौत हुई। दो मौतें इंदौर में हुई है जबकि एक छिंदवाड़ा में। छिंदवाड़ा में गुरुवार को पहला पॉजिटिव सामने आया था।

मध्यप्रदेश में जिलेबार कोरोना मरीजों की संख्या
श में 161 कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इनमें इंदौर 112, मुरैना 12, भोपाल 15, जबलपुर 9, उज्जैन 7, ग्वालियर-शिवपुरी 2-2 और खरगोन-छिंदवाड़ा में एक-एक संक्रमित मिला। इंदौर 5, उज्जैन में 2 और खरगोन में एक पीड़ित की मौत हो चुकी है। इंदौर में टाट-पट्‌टी बाखल में डॉक्टरों की टीम पर पथराव करने वाले और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यहीं दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिली हैं।
भारी तनाव के बीच गुड न्यूज़ यह है कि भोपाल में पहली कोरोना पॉजिटिव गुंजन सक्सेना और उनके पिता केके सक्सेना पूरी तरह स्वस्थ हो गए। शुक्रवार को एम्स ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। गुंजन लंदन से लौटी थी। दिल्ली एयरपोर्ट पर उसे नेगेटिव बताएं गया था परंतु भोपाल आने पर वह पॉजिटिव पाई गई। उसके पिता एवं पत्रकार श्री की कि सक्सेना के पॉजिटिव पाए जाने के बाद काफी हड़कंप मच गया था।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments