ग्वालियर /महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात और बिहार से आकर मध्यप्रदेश के ग्वालियर के गिजौर्रा के पास सिस गांव में रह रहे 9 जमातियों समेत 10 लोगों को क्वारैंटाइन सेंटर में भेजा गया। यहां इन युवकों न सिर्फ हंगामा किया बल्कि डॉक्टरों से अभद्रता की और थूका। सभी ने अभद्रता करने के साथ विशेष खाने की मांग की और क्वारैंटाइन सेंटर में दिए जाने वाला खाना खाने से इनकार कर दिया। हंगामा बढ़ने पर सेंटर के स्टाफ ने पुलिस बुलाई। यहां 24 घंटे के लिए सिपाही तैनात किए गए हैं। डॉक्टर और स्टाफ से अभद्रता करने के मामले में फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
ग्वालियर में भी जमातियों की बदतमीजी डाक्टरों पर थूका, खाने को मांगी मांस मछली
RELATED ARTICLES