Homeमध्यप्रदेशडॉ मिश्रा ने जयारोग्य अधीक्षक पद से कार्यमुक्त करने के लिए संभागायुक्त...

डॉ मिश्रा ने जयारोग्य अधीक्षक पद से कार्यमुक्त करने के लिए संभागायुक्त को लिखा पत्र

ग्वालियर /अंचल के सबसे बड़े अस्पताल समूह जयारोग्य चिकित्सालय के संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक और प्राध्यापक विभागाध्यक्ष कम्यूनिटी मेडीसिन जी आर मेडीकल कॉलेज ग्वालियर डॉ अशोक मिश्रा ने संभागायुक्त को पत्र लिखकर उन्हें उनके प्रभार से कार्यमुक्त करने का आग्रह किया है।

डॉ मिश्रा ने अपने पत्र में उस कारण का भी खुलासा किया है जिसकी वजह से वे अपने पद से कार्यमुक्त होना चाहते हैं। उन्होंने लिखा है की पत्नी के हार्ट की बायपास सर्जरी के उपरांत उनका स्वास्थ्य पूर्णरूप से ठीक न रहने के कारण अपने पद पर कार्य करने में असमर्थ हैं।

इसके साथ ही डॉ मिश्रा ने अपने पत्र में यह भी लिखा की विश्वव्यापी कोरोना महामारी के विरुद्ध संघर्ष में अपना योगदान प्राध्यापक विभागाध्यक्ष कम्यूनिटी मेडीसिन विभाग के रूप में पूर्ण निष्ठा के साथ देते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments