Homeप्रमुख खबरेंएमपी स्टेट मिनी और सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभL

एमपी स्टेट मिनी और सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभL

भोपाल 14 नवंबर 2026/राजधानी भोपाल में जीएच रायसोनी स्मृति एमपी स्टेट मिनी और सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ हो गया है। सहारा बायपास रोड स्थित सेज यूनिवर्सिटी के बैडमिंटन हॉल में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन उद्योगपति दिलीप सूर्यवंशी ने विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ संजीव अग्रवाल की मौजूदगी में किया।

पहले मुकाबले में विराज शर्मा की जीत
प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में विराज शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रेयांश मौर्य को हराया। बालक अंडर 15 वर्ग के इस मुकाबले में विराज ने 15-7, 8-15, 15-9 से जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को कुल 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा हर दिन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द डे और मैच ऑफ द डे अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

अंडर-13 और अंडर-15 वर्ग में क्वालीफाइंग मुकाबले
प्रतियोगिता के पहले दिन बालक अंडर-15 और अंडर-13 वर्ग के क्वालीफाइंग मुकाबले खेले गए। अंडर-15 वर्ग में आरव सोनी, रियान भाटिया, अदम्य ठाकुर और स्वस्तिक ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की। वहीं अंडर-13 वर्ग में दिवित शर्मा, लक्ष्य, निश्चय और अर्णव गौंड ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। भोपाल शहर में जीएच रायसोनी स्मृति एमपी स्टेट मिनी और सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सहारा बाईपास रोड स्थित सेज यूनिवर्सिटी के बैडमिंटन हॉल में उद्योगपति दिलीप सूर्यवंशी ने सेज यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ संजीव अग्रवाल की मौजूदगी में किया।उद्घाटन समारोह में मौजूद रहे खेल जगत के प्रतिनिधि
उद्घाटन समारोह में मध्य प्रदेश बैडमिंटन संघ के सचिव अनिल चौघुले, चीफ रेफरी बीडी गौर, संजीव श्रीवास्तव और सौम्या श्रीवास्तव सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में प्रदेश के उभरते हुए मिनी और सब-जूनियर बैडमिंटन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments