Homeप्रमुख खबरेंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर में स्वच्छता मित्रों का किया सम्मान, पुष्प...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर में स्वच्छता मित्रों का किया सम्मान, पुष्प वर्षा और सहभोज भी किया

ग्वालियर 13 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज  स्वच्छता के मामले में प्रदेश के 9 शहरों ने देश में अपना विशिष्ट स्थान बनाने पर ग्वालियर के स्वच्छता मित्रों का  सम्मान किया  और उनके साथ बैठकर सहभोज भी किया।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में ग्वालियर को स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी अवार्ड मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ग्वालियर के सभी स्वच्छता मित्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया और प्रतीक स्वरूप 10 स्वच्छता मित्रों का सम्मान मंच से किया। जिसमें श्रीमती ममता/दिलीप, श्रीमती विमला/जगदीश, श्रीमती मीरा/मोहन, श्रीमती सगुन/रामस्वरूप, श्रीमती काजल/महेन्द्र, श्री कमल/भूपेश, श्री विनोद/सुंदर, श्री नवल/अशोक, श्री मनोज/घनष्याम एवं श्री चन्द्र प्रकाश/कालीचरण शामिल हैं। इसके साथ ही आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर एवं सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर को भी सम्मानित किया गया।

स्वच्छता मित्रों के साथ किया सहभोज

स्वच्छता दूत सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सामाजिक समरता का एक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए स्वच्छता दूतों के साथ बैठकर भोजन किया और आगे उन्हें अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, महापौर श्रीमती शोभा सतीश सिकरवार, सभापति श्री मनोज तोमर ने भी स्वच्छता मित्रों के साथ बैठकर सहभोज में भागीदारी की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments