ग्वालियर जिले के ग्राम कुलैथ में आयोजित पशुपालक सम्मेलन एवं पशु मेले में आज घुड़दौड़ प्रतियोगिता के दौरान एक घोड़ी अचानक जमीन पर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस आयोजन में कुछ देर पहले ही मुख्यमंत्री भी आए थे। घोड़ी की दर्दनाक मौत के बाद आयोजक कटघरे में हैं सवाल उठाये जा रहे हैं कि आयोजन से पूर्व पशु चिकत्सकों ने जांच क्यों नहीं की?
- कब और कहां हुआ हादसा यह घटना ग्वालियर के कुलैथ में आयोजित पशु मेले के दौरान हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम में शामिल होकर रवाना होने के बाद घुड़दौड़ प्रतियोगिता चल रही थी।
- कैसे गिरी घोड़ी, तेज रफ्तार में दौड़ते समय घोड़ी अचानक लड़खड़ाई और मुंह के बल कच्चे ट्रैक पर गिर पड़ी।
- मौके पर स्थिति गिरने के तुरंत बाद मौके पर हड़कंप मच गया और घोड़े के मालिक व स्थानीय लोगों ने उसे संभालने की कोशिश की। हालांकि, घोड़ी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
- सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल पर सामने आए वीडियो के बाद मेले में पशुओं की स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा इंतजामों को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं।