Homeमध्यप्रदेशचीनी सामान के बहिष्कार का लिया संकल्प , शहीद सैनिकों को दी...

चीनी सामान के बहिष्कार का लिया संकल्प , शहीद सैनिकों को दी श्रध्दांजलि

ग्वालियर /चीन द्वारा धोखेबाजी करके भारत के सैनिकों पर हमला बोले जाने व इसमें देश की आन मान मर्यादा की खातिर भारत के 20 से अधिक सैनिकों द्वारा अपने प्राण न्योछावर करने के खिलाफ देश में गुस्सा फूट पड़ा इसी के चलते आज शाम सराफा में अमरचंद बाठिया के बलिदान स्थल पर भाजपा विवेकानंद मण्डल ने चीन का पुतला जलाकर चीनी सामा के बहिष्कार का संकल्प लिया। बड़ी संख्या में भाजपा जन व अन्य देशभक्त नागरिक उपस्थित थे।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की चीन ने गद्दारी करते हुए हमारे वीर सैनिकों को धोखेबाजी से मारा है। उसका इतिहास सदैव से गद्दारी भरा रहा है। उन्होंने ने सभी से चीन सामान के बहिष्कार की अपील करते हुए कहा की अब वक्त आ गया है की देश का प्रत्येक नागरिक अपने वीर सैनिकों की शहादत का बदला लेने उठ खड़ा हो। हम सभी आज से यह संकल्प लें की किसी भी हाल में चीनी सामान नहीं खरीदेंगे। उन्होंने कहा की चीन को नहीं भूलना चाहिए की आज भारत का नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी जैसे सछम हाथों में है और भारत विश्व की मजबूत ताकत बन चुका है। वह अपने सैनिकों की शहादत का मुंहतोड़ जवाब देने तैयार है। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक गौरव वाजपेयी,, दीपक शर्मा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। चीन विरोधी गगनभेदी नारों के बीच उसका पुतला दहन किया गया।  कार्यक्रम में  भाजपा  जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी , दीपक शर्मा, प्रमोद खण्डेलवाल , महेश जायसवाल, गौरव वाजपेई, चन्द्र प्रकाश खण्डेलवाल, अमित सुरी प्रतीक तिवारी, अखिल राजैरिया, प्रतीक शर्मा, मोहित शर्मा, मोहित अग्रवाल, रामकुमार सोनी, राजकुमार सोनी वरिष्ठ अभिभाषक अरविंद दुदावत आदि उपस्थित थे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments