प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को संबोधित करेंगे. सबकी निगाहें इस संबोधन पर टिकी हैं कि पीएम मोदी क्या बोलेंगे? संबोधन से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक ट्वीट किया है. अपने ट्वीट में अमित शाह ने लिखा कि आप लोग 4 बजे पीएम मोदी का संबोधन जरूर सुनें.
आज शाम 4 बजे जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नाम संबोधन देंगे तो हर कोई सोच रहा है कि मोदी किस मुद्दे पर बोलेंगे. उनकी प्राथमिकता क्या होगी. एलएसी पर लगातार गुस्ताखी कर रहे चीन को रास्ते पर लाने के लिए मोदी कोई प्लान पेश करेंगे या कोरोना पर कुछ बड़ा ऐलान करेंगे.