भाजपा के सोषल मीडिया विभाग एवं आईटी विभाग की बैठक आयोजित
ग्वालियर 07 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसा राजनैतिक दल है जो कोरोना काल में भी सोशल मीडिया के माध्यम से और पार्टी के आईटी विभाग के परिश्रम से आमजन तक अपनी बात पहुंचाने में काफी हद तक सफल हुई है। अभी पूर्णता प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम करने की जरूरत है। उक्त बात मंगलवार को संभागीय संगठन मंत्री श्री आशुतोष तिवारी ने भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन पर आयोजित भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया विभाग एवं आईटी विभाग की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
श्री तिवारी जी ने कहा उन लोगों तक हमारी बात पहुंचाने की जरूरत है जो हमारी पहुंच से अभी दूर है। हमें पूर्णता प्राप्त करने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है और उन तक भारतीय जनता पार्टी एवं मोदी सरकार की बात पहुंचानी है। कार्यकर्ताओं को प्रत्येक कार्यक्रम की चिंता कर निरंतरता बनानी है और आमजन तक अपनी बात पहुंचानी है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी ने कहा कि आप भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं में से एक है। आप लोगों के उपर विशेष जिम्मेदारी है, आप लोगों को उपचुनाव में बहुत परिश्रम करके भाजपा को सारी सीटे जितानी है और भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनानी है।
बैठक को उपचुनाव के तीनों विधानसभाओं के समन्वयक पारस जैन ने भी संबोधित किया।
बैठक का संचालन गौरव वाजपेयी ने एवं आभार मोहित जाट ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर दीपक शर्मा, प्रमोद खंडेलवाल, पवनकुमार सेन, मुरारीलाल मित्तल, राजू सेंगर, मनीष दीक्षित, नूतन श्रीवास्तव, दीपक श्रीचंद्र जैसवानी, हेमराज प्रजापति, रूपक शर्मा, सौरभ सिंह कुशवाह, धर्मेंद्र जाटव, राजसिंह, सुनील मिश्रा, अरविंद रघुवंशी, आशीष लालवानी, जसवंत सनाढ्य, चंदू गोयल, मनीष खान, संदीप सिंह, सुनील कौशल, पंकज झा, संजीव पोतनीस, गौरव नाईक, मयंक महाजन, राहुल शाक्य, राज गौतम, मोहित जाट, अमर कुंटे, सिद्धांत दुबे, आदित्य रत्नाकर, आदि उपस्थित थे।