HomeBreakingजिन्होंने जमा नहीं किये बिजली बिल उन्हें शिवराज का बड़ा चुनावी तोहफा

जिन्होंने जमा नहीं किये बिजली बिल उन्हें शिवराज का बड़ा चुनावी तोहफा

भोपाल। बिजली उपभोक्ताओंं   को लेकर प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ने बड़ा चुनावी फैसला लिया है अपुष्ट सूूत्रों के  हवाले से ख़बर आ रही है कि सरकार ने कोरोनावायरस संक्रमण के नाम पर 1 किलो वाट लिमिट वाले उपभोक्ताओं का 31 अगस्त तक का बिजली बिल माफ कर दिया है। हालांकि अभी किसी  अधिकृत सरकारी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है परंतु सोशल मीडिया के जरिए पता चले आदेश के मुताबिक अब एक किलोवाट वाट तक के कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को 1 सितंबर से बिजली का बिल देना पड़ेगा। 1 अप्रैल 2020 से 31 अगस्त 2020 तक उनका जितना भी बकाया है वह माफ हो जाएगा। आदेश का पालन हो सके इसके लिए संबंधित अधिकारियों को भी आदेश जारी किया गया है।

सरकार के लिये खड़ी हो सकती है परेश6

मध्यप्रदेश में आज भी लाखों उपभोक्ता ऐसे हैं जो पास-पड़ोसी और रिश्तेदारों से उधार मांग लेते हैं लेकिन बिजली बिल समय पर जमा करते हैं। शिवराज सिंह सरकार का बकाया बिल माफी वाला प्लान ईमानदार बिजली उपभोक्ताओं को आक्रोशित कर सकता है। उपचुनाव में ऐसे उपभोक्ता नेगेटिव वोटिंग कर सकते हैं। क्योंकि सरकार ने इस योजना के तहत शहरी इलाकों में उस उपभोक्ता का बिजली बिल माफ कर दिया है जिसने कोरोना काल में DTH और मोबाइल डाटा पैक तो रिचार्ज कराया परंतु कांग्रेस के बयानों के प्रभाव में आकर बिजली बिल जमा नहीं किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments