नई दिल्ली 5 अक्टूबर 2026/गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ गया है। सरकार ने रबी की फसलों के लिए MSP जारी किया है। गेहूं पर 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़े हैं। यानी 25 पैसे प्रति किलोग्राम। इस फैसले ने किसानों को भड़का दिया है। किसान संगठन बेहद नाराज हैं। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने नाराजगी जताई है। MSP के बढ़े दामों को खारिज कर दिया है। SKM ने इसे सरासर किसानों का अपमान बताया है।
संयुक्त किसान मोर्चा नई मांगें रख दीं। MSP में तुरंत बदलाव करने की डिमांड की। राज्यों को बोनस देने की आजादी की मांग भी उठाई। SKM ने साफ कहा,’25 पैसे प्रति किलो कोई कीमत नहीं है। ये सीधा-सीधा अपमान है। सरकार इसे 106% मुनाफा (प्रोडक्शन कॉस्ट पर रिटर्न) बताती है।’