ग्वालियर। जेईई मेंस का परिणाम कल रात को आ गया जिसमे देहली पब्लिक स्कूल रायरू में अध्यनरत रेसोनेंस कोचिंग से आई टी आई कि तैयारी कर रहे गरगज कॉलोनी बहोड़ापुर निवासी सत्येन्द्र शर्मा अंजली शर्मा के पुत्र अभिषेक शर्मा ने जेईई मेंस में 99,71 परसेंटाइल लाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है इसके पूर्व जनवरी में जेईई मेंस प्रथम में भी 99.695 परसेंटाइल प्राप्त किये थे।
अभिषेक शर्मा ने जेईई मेंस के दोनों एग्जाम में 99.71 एवं 99.69 परसेंटाइल लाकर कीर्तिमान स्थापित किया है और ग्वालियर का नाम प्रदेश और देश मे किया है।
अभी हाल ही में 12 th में 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किये थे और अनेक ओलम्पियाड में दर्जनों गोल्ड मेडल प्राप्त किये है।
अभिषेक को देहली पब्लिक स्कूल के प्राचार्य पांडा जी गायत्री गंगवार रेसोनेंस के पंकज चाहर सहित प्रोफेसर एवं स्टाफ परिजनों मित्रो ने बधाई शुभकामनाये प्रेषित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अभिषेक शर्मा भाजपा नेता एवं समस्या आपकी संघर्ष हमारा कार्यक्रम के संयोजक सत्येन्द्र शर्मा के पुत्र है।