Homeदेशआज पटना लाया जाएगा पासवान का पार्थिव शरीर शनिवार को होगा अंतिम...

आज पटना लाया जाएगा पासवान का पार्थिव शरीर शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

पटना /रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार को दोपहर में पटना लाया जाएगा। पटना में ही शनिवार को दीघा घाट पर उनका दाह संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि स्वर्गीय पासवान का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। पार्थिव शरीर पार्टी प्रदेश कार्यालय में भी रखा जाएगा, जहां उनके समर्थक और उन्हें चाहने वाले उनका अंतिम दर्शन करेंगे। पार्टी नेता राजेंद्र विश्वकर्मा ने इसकी जानकारी दी।

लोजपा के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार देर शाम दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में निधन हो गया। उनके पुत्र और लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा… पापा अब आप इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन मुझे पता है, आप जहां भी हैं, हमेशा मेरे साथ हैं। रामविलास पासवान लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शनिवार को उनके हार्ट की सर्जरी हुई थी। वे बिहार की राजनीति में चार दशक से एक मजबूत स्तंभ बने रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments