नासा ने घोषणा की है कि चंद्रमा की सनलिट सतह में पानी पाया गया है. नासा के Stratospheric Observatory for Infrared Astronomy (SOFIA) ने चंद्रमा के सनलिट सरफेस पर पानी होने की पुष्टि की है. यह एक बड़ी सफलता है. नासा के मुताबिक, सोफिया (SOFIA) ने क्लेवियस क्रेटर में पानी के मॉलिक्यूल (H2O) का पता लगाया है. क्लेवियस क्रेटर चंद्रमा के दक्षिणी गोलार्ध में स्थित पृथ्वी से दिखाई देने वाला सबसे बड़े क्रेटरों में से एक है.
इससे पहले खबर आई थी कि नासा की मिशन मून को लेकर कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है, जो चांद पर जीवन की संभावना ढूंढने के अभियान में मददगार साबित होगी. बता दें कि पिछले कई रिसर्च में इस बात का पता चला था कि चंद्रमा पर हाईड्रोजन है लेकिन पानी को लेकर पुष्टि नहीं हुई थी.
बता दें कि इससे पहले अपने मून मिशन में जुटी अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा को चांद के बारे में कुछ ‘खास’ पता चला है. आज प्रेस ब्रीफिंग के जरिए नासा अपनी खोज के बारे में जानकारी प्रदान करेगा.