Homeमध्यप्रदेशधनतेरस : सज गया सराफा भीड़ बढ़ी तो शाम 7 बजे...

धनतेरस : सज गया सराफा भीड़ बढ़ी तो शाम 7 बजे से प्रतिबंधित होंगे वाहन

ग्वालियर /धनतेरस के लिए खरीदारी गुरुवार शाम से शुरू हो जाएगी। इसके लिए बाजार भी सजकर तैयार हो गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसपी अमित सांघी ने पुलिस अफसरों के साथ भ्रमण किया। अगर भीड़ बढ़ी तो शाम 7 बजे के बाद सराफा बाजार में चार पहिया वाहनों का प्रवेश रोक दिया जाएगा। सुरक्षा में करीब तीन सैंकड़ा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। एसपी अमित सांघी पुलिस अफसरों के साथ सराफा बाजार पहुंचे। धनतेरस के लिए बाजार सजधजकर तैयार हैं। इसके चलते यहां अधिक भीड़ होने की संभावना है। इसी के चलते एसपी ने अफसरों को निर्देश दिए कि शाम 7 बजे के बाद जरूरत पड़ने पर चार पहिया वाहन रोक दिए जाएं। वाहन रोकने को लेकर तो निर्णय कर लिया लेकिन पार्किंग को लेकर कोई स्थान तय नहीं हुआ। डीएसपी नरेश अन्नोटिया ने बताया कि गोरखी परिसर, श्रीराम पैलेस और गजराराजा स्कूल के पीछे पार्किंग में गाड़ियां लगाई जाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments