Homeश्रद्धाजंलिनहीं रहे जाने माने ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ अजयशंकर

नहीं रहे जाने माने ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ अजयशंकर

ग्वालियर /मध्यप्रदेश के जानेमाने ह्रदय रोग विशेषज्ञ व ग्वालियर के गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के पूर्व अधिष्ठाता डॉ अजयशंकर का गुरुवार की शाम निधन हो गया।  ईमानदारी, कर्मठता व चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में उनकी ख्याति रही है। जिस समय वे ग्वालियर मेडीकल कॉलेज के डीन थे उस दौरान उनके कुशल अस्पताल प्रबंधन को आज तक लोग याद करते हैं। जयारोग्य अस्पताल का वर्तमान  इंटेंसिव केयर यूनिट ICU की स्थापना का श्रेय डॉ अजयशंकर को ही जाता है। महत्वपूर्ण बात यह है की  धन की कमी होने के बावजूद डॉ अजयशंकर ने जनसहयोग से इस icu इकाई  का न केवल निर्माण कराया बल्कि अपनी योग्यता व कुशल प्रबन्धन से सभी जरूरी चिकित्सा उपकरण आदि भी यहां स्थापित कराए।  लोगों की सेवा व एक चिकित्सक के रूप में उनके समर्पण का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की 90 वर्ष की वृद्धावस्था के बावजूद वे प्रतिदिन अपने निवास पर ह्रदय रोगियों  को परामर्श प्रदान करते थे।

जीआरएमसी के डीन डॉ. एसएन अयंगर, पूर्व अधीक्षक डॉ. अशोक मिश्रा अधीक्षक डॉ आरकेएस धाकड़, सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा, वरिष्ठ मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. एनएन लाहा सहित शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों ने उनके निधन को चिकित्सा जगत के लिए बड़ी क्षति बताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments