Homeमध्यप्रदेशसावधान :ग्वालियर में डराने वाली है कोरोना की ये रफ्तार ,नहीं भरेगा...

सावधान :ग्वालियर में डराने वाली है कोरोना की ये रफ्तार ,नहीं भरेगा रतनगढ़ का मेला

ग्वालियर /लगातार तीसरे दिन एक सैकड़ा से अधिक कोरोना संक्रमित मिले हैं। गुरुवार को मिले 106 पॉजिटिव मरीजों में एक पूर्व सीएमएचओ सहित 3 इंजीनियर भी शामिल हैं। इसके बाद सभी को आइसोलेटेड किया गया है।

उपचुनाव के बाद और त्योहार के पहले अचानक कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। लगातार तीसरे दिन भी कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या 100 के पार निकली है। बीते 24 घंटे में 1293 कुल सैम्पल हुए थे। इनकी रिपोर्ट गुरुवार शाम को आई है। इनमें 106 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी तक कुल कोरोना संक्रमित की संख्या 14000 के पार पहुंच गई है।

त्योहार से पहले कोरोना की रफ्तार खतरनाक

दीपावली के त्योहार से ठीक पहले कोरोना की ये रफ्तार डराने वाली है। क्योंकि दीपावली पर लोग एक दूसरे से मिलेंगे, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

कोरोना संक्रमण को देखते हुएरतनगढ़ मेला इस वर्ष प्रतिबंधित रहेगा जिला प्रशासन ने आॅनलाईन लिंक के माध्यम से दर्शन करने की नागरिकों से की अपील
दतिया जिले के तहत आने वाले रतनगढ़ माता मंदिर में प्रतिवर्ष दीवाली दोज पर मेले का आयोजन होता है। लेकिन केारोना संक्रमण केा देखते हुए कोविड-19 की गाइड लाइन के पालन में इस वर्ष 15 से 17 नवम्बर 2020 तक आयोजित हेाने वाला रतनगढ़ मेला प्रतिबंधित रहेगा ।
जिला प्रशासन ने जिले एवं अन्य स्थानों से आने वाले लोगों से अपील की है कि केारोना का संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है । संक्रमण से बचने हेतु 15 से 17 नवम्बर 2020 तक रतनगढ़ पहुंचने के कार्यक्रम स्थगित कर मंदिर दर्शन अगली तिथि में करें । केारोना संक्रमण केा देखते हुए दतिया जिले की सीमाओं से लगे जिले एवं अन्य प्रंातों के जिला प्रशासन द्वारा रतनगढ़ मेले में जाने वाले वाहनों केा रोकने की कार्यवाही की जाएगी। इस असुविधा को ध्यान में रखते रतनगढ़ मेले में आने वाले नागरिकों सेे आग्रह है कि कोरोना संक्रमण से बचाव केा देखते हुए 15 नवम्बर से 17 नवम्बर 2020 तक दीवाली दोज पर रतनगढ़ आने वाले अपने कार्यक्रम स्थगित रखें जिला प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि माता रानी की आराधना अपने घरों पर ही लाइव दर्शन करें ।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments