भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार (24 नवंबर) से नागपुर में खेला जाएगा। कोलकाता में हुआ सीरीज का पहला मैच बिना किसी नतीजे के ड्रॉ पर खत्म हुआ था। मेजबान टीम केवल 3 विकेट से वो मैच जीतने से दूर रह गई थी। ऐसे में उसकी पूरी कोशिश होगी की वो इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त ले सके।
– कोलकाता में हुए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में पिच ने फास्ट बॉलर्स को मदद किया था। जिसके बाद अब नागपुर और दिल्ली में भी इंडियन प्लेयर्स को वैसी ही फास्ट पिच मिल सकती हैं।