Homeदेशराहुल की तुलना खिलजी और ओरंगजेब से

राहुल की तुलना खिलजी और ओरंगजेब से

बीजेपी के नेता जीवीएम नरसिम्हा राव ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना औरंगजेब और अल्लाउद्दीन खिलजी से कर दी। उन्होंने कहा कि औरंगजेब ने अपने शासन में कई मंदिर गिराये, जब आम लोगों ने उसका विरोध किया तो उसने दो-तीन मंदिर बनवाने का वादा किया। अल्लाउद्दीन खिलजी ने भी ऐसा ही किया था और अब राहुल गांधी उसी दिशा में जा रहे हैं।

जल्द ही गुजरात में चुनाव होने वाले है, प्रचार के दौरान राहुल गांधी अलग अलग मंदिरों में दर्शन करने के लिए जा रहे है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि राहुल ने हिंदुओं को लुभाने के लिए धार्मिक कार्ड खेला है। राव ने कहा कि राहुल का मंदिरों में जाना नाटक है। वो मंदिर जाकर लोगों को बरगलाना चाहते हैं। ये चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस उपाध्यक्ष की मजबूरी बन चुकी है।

राव ने आगे कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस टीपू सुल्तान की जयंती मना रही है और अब गुजरात में मोहम्मद गजनी की जयंती मनाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा कभी नहीं हो पाएगा क्योंकि गुजरात में कांग्रेस कभी नहीं जीतेगी। राव ने कहा कि  टीपू सुल्तान ने बहुत से हिंदुओं को मुसलमान बनाकर उन्हें अपनी सेना में शामिल कर लिया था। साथ ही राव ने कांग्रेस के युवा विंग द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक बनाए जाने की भी आलोचना की।

राव ने कहा कि ये जनता का मजाक उड़ाने समान है। उन्होंने कहा कि अब भारत में मुगलों या ब्रिटिश का शासन नहीं है। भारत में लोकतंत्र है, यहां जिसे जनता  चुनती है वही नेता होता है।  कुछ दिन पहले गुजरात में एक मैसेज वायरल हो रहा था, ‘विकास गांडो थयो छे'(विकास पागल हो गया है) की भी आलोचना की और कहा कि ये गुजरात की जनता और नेतृत्व का अपमान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments