Homeप्रमुख खबरेंशिवराज का नया एलान पाठ्यक्रम में भी शामिल होंगी पदमावती

शिवराज का नया एलान पाठ्यक्रम में भी शामिल होंगी पदमावती

पद्मावती को लेकर लगातार हो रहे विरोध के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक ऐलान कर दिया है। लोगों को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा कि महारानी पद्मावती की कहानी अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी। स्कूल में अगले पाठ्यक्रम से राष्ट्रमाता महारानी पद्मावती के बारे में पढ़ाया जाएगा।

शिवराज ने कहा कि किताबों के जरिए अब हम आपने बच्चों को पद्मावती के महानताओं के बारे में बताएंगे। बता दें कि ‘पद्मावती’  फिल्म का देशभर में कई जगहों पर लगातार विरोध हो रहा है। विरोध की वजह से फिल्म की रिलीज डेट भी टाल दी गई है। अब फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज नहीं होगी हालांकि नई डेट का अभी ऐलान नहीं किया गया है ।

वहीं मध्य प्रदेश और गुजरात में फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई है। गुजरात के मुख्यमंत्री  मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि यह फिल्म गुजरात में तब तक रिलीज करने की अनुमति नहीं दी जायेगी जब तक इसके विवादास्पद मुद्दों का पूरी तरह समाधान न हो जाये। फिल्म की विवादास्पद बातों से कई समुदायों की भावना को ठेस पहुंची हैं और विशेष तौर पर क्षत्रिय और राजपूत समाज में खासा रोष है। गुजरात में फिलहाल चुनाव का माहौल है और ऐसे समय में कानून व्यवस्था की स्थिति नहीं बिगड़े, इसे में भी ध्यान में रख कर यह फैसला लिया गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments