Homeप्रमुख खबरेंमुख्यमंत्री शिवराज अल्प प्रवास पर आए ग्वालियर

मुख्यमंत्री शिवराज अल्प प्रवास पर आए ग्वालियर

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज अल्प प्रवास पर ग्वालियर आये इस दौरान उन्होंने विवाह समारोहों में शामिल होने के साथ  साडा अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जादोन के निवास पर पहुंचकर   उनके पिता श्री महावीर सिंह के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. श्री महावीर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने श्री जादोन के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया एवं सांसद श्री प्रभात झा प्रान्त मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पराशर , देवेश शर्मा कमल माखीजानी सहित अनेक भाजपा नेता भी मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments