इस समय दुनिया में एक ही चर्चा है, कोरोना वैक्सीन कब आएगी। UK ने फाइजर की वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। वहां जल्द वैक्सीनेशन शुरू होगा। इस बीच बड़ी खबर यह है कि फाइजर ने भारत से भी अपने वैक्सीन के लिए इजाजत मांगी है। फाइजर पहली कंपनी है, जिसने भारत के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से इस बारे में परमीशन मांगी है। भारत में अब तक 96.44 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। उधर, UK और बहरीन ने फाइजर की वैक्सीन को इजाजत दे दी है।