Homeदेशनड्डा पर बंगाल का रोड शो पड़ा भारी हुए कोरोना संक्रमित

नड्डा पर बंगाल का रोड शो पड़ा भारी हुए कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली /भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तीन दिन पहले ही वह बंगाल दौरे पर थे। वहां 9 और 10 दिसंबर को उन्होंने रोड शो और रैलियां की थीं। नड्डा ने सोशल मीडिया पर खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी। उनके आगे के सभी कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं।

सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा, ”कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी गाइडलाइंस का पालन कर रहा हूं। मेरा अनुरोध है, जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में संपर्क में आएं हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments